BEGIN:VCALENDAR
VERSION:2.0
PRODID:-//Malwanchal University - ECPv6.1.2.2//NONSGML v1.0//EN
CALSCALE:GREGORIAN
METHOD:PUBLISH
X-ORIGINAL-URL:https://malwanchaluniversity.in
X-WR-CALDESC:Events for Malwanchal University
REFRESH-INTERVAL;VALUE=DURATION:PT1H
X-Robots-Tag:noindex
X-PUBLISHED-TTL:PT1H
BEGIN:VTIMEZONE
TZID:UTC
BEGIN:STANDARD
TZOFFSETFROM:+0000
TZOFFSETTO:+0000
TZNAME:UTC
DTSTART:20220101T000000
END:STANDARD
END:VTIMEZONE
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC:20221014T080000
DTEND;TZID=UTC:20221014T170000
DTSTAMP:20260416T070724
CREATED:20230701T091818Z
LAST-MODIFIED:20240112T073655Z
UID:1951-1665734400-1665766800@malwanchaluniversity.in
SUMMARY:हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई कराने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है   14th October\, 2022
DESCRIPTION:हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई कराने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 16 अक्टूबर को भोपाल में करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी इंदौर जिला भी बनेगा। इंदौर जिले में 15 एवं 16 अक्टूबर को जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन इंदौर जिले में किया जायेगा। सभी शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों/ महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके संबंध में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने एक परिपत्र जारी कर जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों के लिये दिशा-निर्देश जारी किये है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय में संबंधित प्राचार्यों की बैठक भी सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विधायक मालिनी गौड़\,रमेश मेंदोला\, राजेश सोनकर\, ए़डीएम अभय बेडेकर\,देवी अहिल्या विवि कुलपति डॅा.रेणु जैन\,इंडेक्स समूह चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया\,आईआईडीएस असिस्टेंट डीन डॅा.दीप्ति सिंह हाड़ा सहित विभिन्न कॅालेजों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा गया कि 15 अक्टूबर को शाम साढ़े 6 बजे नगर निगम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। नगर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर ज्ञान का प्रकाश हिन्दी में प्रसारित करने की शुभ वेला पर जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जन सामान्य के मध्य एक वृहद दीपक प्रज्वलित किया जाये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की की मंशा अनुसार इंदौर जिले में 15 अक्टूबर को शाम साढ़े 6 बजे सभी संस्थाओं में ज्ञान का प्रकाश हिन्दी में प्रसारित करने के लिए “एक दीपक हिन्दी के नाम” प्रज्वलित किया जाये। जिसमें विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी तथा महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नात्कोत्तर के विद्यार्थी एवं संस्था का स्टाफ उपस्थित रहे। इंदौर जिले में 16 अक्टूबर को सभी संस्थाओं में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जायेगा। इसके लिये एल.ई.डी./स्क्रिन/टी.वी.. की व्यवस्था करना होगी। इस कार्यक्रम में छात्रावास /एन.सी.सी./एन.एस.एस. के विद्यार्थियों\, शैक्षणिक\, गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहेंगे।
URL:https://malwanchaluniversity.in/activitiesevent/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be/
CATEGORIES:Events 2022
END:VEVENT
END:VCALENDAR