Loading ...

IIMS

Blogs

द सुश्रुत सम्मान" से इंडेक्स समूह के संस्थापक श्री सुरेशसिंह भदौरिया सम्मानित

द सुश्रुत सम्मान” से इंडेक्स समूह के संस्थापक श्री सुरेशसिंह भदौरिया सम्मानित भारत में स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मप्र में सबसे बड़े चिकित्सा शिक्षा समूह ने स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा तीनों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान किया long content for chairman sir award: मप्र के सबसे बड़े चिकित्सा शिक्षा समूह इंडेक्स समूह व अमलतास समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है। भारत में स्वास्थ्य व चिकित्सा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने द सुश्रुत सम्मान श्री भदौरिया को प्रदान किया। देश के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मप्र में सबसे बड़े चिकित्सा शिक्षा समूह ने स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा तीनों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंडेक्स समूह को यह सम्मान दिया गया है। इंडेक्स समूह ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ कोरोना के दौरान सबसे बेहतर कार्य किया है। शहर में कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इंडेक्स समूह ने सबसे बड़े मददगार की भूमिका निभाई है। दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडप में देश में अपनी तरह का पहला हेल्थ कॉन्क्लेव सुश्रुत अवार्ड्स का उद्देश्य अंत्योदय और सेवा धारियों का सम्मान करना था। इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि इंडेक्स अस्पताल और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से जुड़े हर एक स्वास्थ्यकर्मी और शिक्षक के साथ छात्रों का सम्मान है। सामूहिक प्रयासों से ही हम बेहतर से बेहतर कर पाते हैं। आने वाले समय में भी हम चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का यह क्रम जारी रखेंगे खें ।