 
 

इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज में इनफिनिटो फेस्ट 2022  
12th December, 2022
                        
                                                इनफिनिटो में रंगों के साथ दिखा हुनर का संगम
इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज में इनफिनिटो फेस्ट 2022
इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज मालवांचल यूनिवर्सिटी में इनफिनिटो फेस्ट की शुरुआत हुई। इसमें नर्सिंग के विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए विभिन्न विषयों पर सार्थक संदेश दिए। पेटिंग प्रतियोगिता में जहां प्रतिभागियों ने प्रकृति के अलग-अलग रंगों को उकेरा। वहीं स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों पर युवाओं ने सार्थक संदेश दिए। कार्यक्रम की शुरुआत इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज प्राचार्य डॅा.स्मृति जी सोलोमन और शिक्षकों ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। इस अवसर पर इंडेक्स समूह चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,डायरेक्टर आर एस राणावत,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने सभी छात्रों की सराहाना की। मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति एन के त्रिपाठी,रजिस्ट्रार डॅा.एम क्रिस्टोफर सभी विजेताओं को बधाई दी।
खूबसूरत रंगों से दिए सार्थक संदेश
इनफिनिटो में पेटिंग के साथ रंगोली, मेहंदी और टी शर्ट पेटिंग जैसी कई प्रतियोगिताएं हुई। पेटिंग प्रतियोगिता में जहां स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा जैसे विषयों पर छात्रों ने खूबसूरत पेटिंग बनाई। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण और राधा की शानदार रंगोली बनाई। टी शर्ट पेटिंग में खूबसूरत रंगों से प्रतिभागियों पर्यावरण संरक्षण के साथ कई मुद्दों पर सार्थक संदेश दिए। मेहंदी प्रतियोगिता में सलोनी शर्मा प्रथम विजेता और साक्षी सूर्यवंशी को द्वितीय स्थान मिला। हेयर स्टाइल में सोनिया पाटीदार प्रथम और अंजली द्वितीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम साक्षी एंड ग्रुप और सुप्रिया एंड ग्रुप को द्वितीय स्थान मिला।
मैदान पर विद्यार्थियों में दिखी टीम भावना
इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज मालवांचल यूनिवर्सिटी में इनफिनिटो फेस्ट की शुरुआत हुई। इसमें नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों ने केरम,शतरंज,कबड्डी के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज प्राचार्य डॅा.स्मृति जी सोलोमन और शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इंडेक्स ग्राउंड कबड़्डी प्रतियोगिता में टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं पहले दौर में कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें छात्राओं की टीम मैग्नीफिसेंट प्रथम विजेता रही। अनबिटेबल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। शतरंज में निकिता और गर्वेश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
 
    
    
























